मुठभेड़ में 50हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली, गिरफ्तार:बागपत में आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और 8 हजार रुपए बरामद

Oct 29, 2026 - 08:17
0
मुठभेड़ में 50हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली, गिरफ्तार:बागपत में आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और 8 हजार रुपए बरामद
बागपत के दोघट थाना पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर नीरज को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसटीएफ यूपी और सर्विलांस टीम की मदद से शामली जिले के 50 हजार रुपए के दूसरे इनामी आरोपी मनोज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने बताया कि नीरज पुत्र वेदपाल शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के अड्डा भभिसा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा संख्या 164/26 गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में वांछित चल रहे नीरज पर आईजी मेरठ की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ 28 अक्टूबर की रात दोघट थाना पुलिस टीकरी-हिम्मतपुर सुजती गांव के अंडरपास के पास चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे नीरज को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से नीरज घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और तमंचे की नाल में फंसा एक अन्य खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा 8 हजार रुपए नकद, काले रंग का बैग, कपड़े और आधार कार्ड भी मिला। एसटीएफ की मदद से दूसरा इनामी गिरफ्तार पुलिस ने एसटीएफ यूपी और सर्विलांस टीम की मदद से शामली निवासी मनोज पुत्र राजकिरण को भी गिरफ्तार किया। मनोज पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी पूर्णेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User