DGP के निर्देश पर रात भर चला चेकिंग अभियान:आजमगढ़ SSP ने संभाली कमान,अपराध व तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश

Oct 29, 2026 - 11:49
0
DGP के निर्देश पर रात भर चला चेकिंग अभियान:आजमगढ़ SSP ने संभाली कमान,अपराध व तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश
आजमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार की रात व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेश पर रात चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने खुद मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने थाना सिधारी क्षेत्र के नरौली तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल, ढाबों, लॉज, प्रमुख चौराहों और रोडवेज बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर, हाफिजपुर और रोडवेज सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश कुमार पाण्डेय ने फूलपुर के शंकर तिराहे तथा सरायमीर क्षेत्र के खेरवा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव चौक के पास चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल ने मेहनगर क्षेत्र के देवइत पुल के पास सहित विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। वहीं, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह ने जीयनपुर सहित सर्किल के अन्य थाना क्षेत्रों में वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों, होटलों और ढाबों की जांच कराई। गो-तस्करी और नशे के कारोबार पर विशेष नजर पुलिस अधिकारियों को गो-तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई। लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी निर्देश भी प्रसारित किए गए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने तथा लोगों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User