LLB के नतीजे में छात्रों की 5 विषयों में बैक:मुरादाबाद में 4 महीने बाद जारी रिजल्ट में शून्य ग्रेड प्वाइंट, जांच की मांग
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने LLB द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट चार महीने बाद जारी किया है। रिजल्ट सामने आने के बाद विद्यार्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कई विद्यार्थियों के अंकपत्र में पांचों विषयों में बैक दर्ज है, जबकि कुछ के सभी विषयों में ग्रेड प्वाइंट शून्य हैं। कई विद्यार्थी एक या दो विषयों में ही पास हुए हैं। विद्यार्थियों ने आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के अंकों में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सरकारी और निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों के अंकों में अंतर दिखाई दे रहा है। सरकारी कॉलेज में कम, निजी में 24-24 अंक मिलने का दावा केजीके पीजी कॉलेज के छात्र सचिन चौधरी ने बताया कि सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थियों को कुछ विषयों में 11, 15 और 18 अंक मिले हैं। वहीं, निजी कॉलेजों के कुछ विद्यार्थियों को पांचों विषयों में 24-24 अंक दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने इस अंतर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सचिन चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की शिकायतों पर ध्यान देकर अंकों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। विद्यार्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग की है। प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट पर भी उठे थे सवाल विद्यार्थियों के मुताबिक, LLB प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में भी प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। अब द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट में भी ऐसे आरोप सामने आने से विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)