मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय जनरेटर में आग लगी:सुल्तानपुर में 16 साल का किशोर झुलसा, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

Oct 29, 2026 - 11:49
0
मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय जनरेटर में आग लगी:सुल्तानपुर में 16 साल का किशोर झुलसा, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत मुस्तफाबाद सरैया बाजार में मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते समय बड़ा हादसा हुआ है। ट्रैक्टर पर रखे जनरेटर में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आग बुझाने गया एक किशोर झुलस गया जिसे बुधवार रात कादीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रात 12:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कादीपुर कोतवाली मुस्तफाबाद सरैया बाजार में विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान ट्रैक्टर पर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जिसे गांव निवासी दीपांशु अग्रहरि (16वर्ष) पुत्र रामसेवक अग्रहरि बुझाने दौड़ा इस बीच वो आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसका पैर आग की चपेट में आया है। घायल दीपांशु को इलाज के लिए कादीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज जारी है। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह ट्रैक्टर पर रखा जनरेटर बताया जा रहा है। घायल किशोर के दादा संतोष ने बताया कि कई और लोग भी मामूली रूप से झुलसे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि जनरेटर कही से लीक हुआ या कोई और वजह हुई ये नहीं पता लग पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User