धमकी के बाद धान के पुआल में लगाई आग:पूरा ढेर जलकर राख, प्रतापगढ़ में महिला ने एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया आरोप

Nov 28, 2026 - 09:43
0
धमकी के बाद धान के पुआल में लगाई आग:पूरा ढेर जलकर राख, प्रतापगढ़ में महिला ने एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया आरोप
प्रतापगढ़ के कौहंडौर थाना क्षेत्र के हरदोई गांव में धान के पुआल में आग लगने का मामला सामने आया है। मौरा देवी ने गांव के एक परिवार के तीन लोगों पर पुआल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौरा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि तीनों लोगों ने पहले पुआल जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने पुआल में आग लगा दी। मौरा देवी के मुताबिक, तीनों ने खुलेआम आग लगाई। आग फैलने से पूरा पुआल जलकर राख मौरा देवी का आरोप है कि आग फैलने से पूरा पुआल जलकर राख हो गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोली- संदिग्ध लग रही आग लगाने की घटना कौहंडौर के थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुआल में आग लगाए जाने की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस विवाद और आग लगने की घटना की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User