डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया:औरैया में युवाओं के नाम सूची में जोड़ने को प्राथमिकता देने के निर्देश

Nov 22, 2026 - 18:11
0
डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया:औरैया में युवाओं के नाम सूची में जोड़ने को प्राथमिकता देने के निर्देश
औरैया में रविवार को जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत लगे कैंपों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दिबियापुर और फफूंद के मतदेय स्थलों पर पंजीकरण कार्य और कैंप की व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर, श्री राधाबल्लभ इंटर कॉलेज फफूंद और प्राथमिक विद्यालय फफूंद द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मिले प्रारूप-6 के आवेदनों और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ के रजिस्टर देखे और ऑनलाइन व ऑफलाइन मिले आवेदनों का मिलान किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए मिले सभी प्रारूप-6 के आवेदन बिना देरी निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना अभियान की प्राथमिकता है। पात्र युवाओं की पहचान घर-घर जाकर और शिक्षण संस्थानों के जरिए की जाए। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला मतदाता पंजीकरण से छूटे नहीं। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जाए। उन्होंने मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरे नाम वाले मतदाताओं का नियम के अनुसार सत्यापन करने के बाद ही नाम हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि पात्र युवा और अन्य नागरिक बीएलओ के जरिए प्रारूप-6 भरें। वे निर्वाचन आयोग के पोर्टल या ECINET एप से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अजीतमल, खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर, बीएलओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User