गांवों में डुग्गी पिटवाकर वोटर बनने की अपील:हमीरपुर में युवाओं को जागरूक कर रहा प्रशासन

Nov 22, 2026 - 18:11
0
गांवों में डुग्गी पिटवाकर वोटर बनने की अपील:हमीरपुर में युवाओं को जागरूक कर रहा प्रशासन
हमीरपुर में रविवार को जिला प्रशासन गांव-गांव डुग्गी पिटवाकर लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील कर रहा है। अभियान का मकसद है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पहले से दर्ज नामों में जरूरी बदलाव कराने पर जोर है। इसके लिए तय तारीखों पर अलग-अलग मतदान केंद्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। राकेश कुमार ने युवाओं और उन पात्र लोगों से बीएलओ से संपर्क करने की अपील की, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। नाम जुड़वाने के लिए तय आवेदन फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा। मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी में बदलाव के लिए भी तय प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकता है। प्रशासन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मतदाता बनने का मौका देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User