डीएम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का जायजा लिया:फर्रुखाबाद में बीएलओ से फार्म-6, 7 और 8 की उपलब्धता पूछी
फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फतेहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में बने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची और बीएलओ के पास फार्म-6, 7 व 8 की उपलब्धता की जानकारी ली। डीएम ने बीएलओ से भरे गए फार्मों के बारे में भी पूछा। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और विवरण में सुधार के लिए उपलब्ध फार्मों की स्थिति देखी। उन्होंने बीएलओ को आलेख्य मतदाता सूची ध्यान से जांचने और हर मतदाता की जानकारी का नियमानुसार परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटना नहीं चाहिए। अपात्र प्रविष्टियों और गलत विवरणों की भी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि जनपद की किसी भी मतदाता सूची में शामिल नहीं अर्ह नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए तय प्रक्रिया के अनुसार प्राथमिकता से कार्रवाई करें। उन्होंने फार्म-6 लेते समय आवेदक की नई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, चालू मोबाइल नंबर, पूरा पता और जरूरी दस्तावेज लेने के निर्देश दिए। सभी जरूरी फार्म और दस्तावेज 16 दिसंबर तक जुटाने को कहा। डीएम ने कहा कि नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में किसी पात्र नागरिक को बेवजह परेशानी न हो। बीएलओ अपने इलाके के पात्र नागरिकों को जागरूक करें और मिले फार्मों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई करें। उन्होंने पुनरीक्षण के काम में पारदर्शिता, सही जानकारी और तय समय का ध्यान रखने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)