डिजिटल लाइब्रेरी संचालक का शव पेड़ से लटका मिला:जौनपुर में फार्म हाउस की बाउंड्री के पास हुआ हादसा, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

Sep 27, 2026 - 17:46
0
डिजिटल लाइब्रेरी संचालक का शव पेड़ से लटका मिला:जौनपुर में फार्म हाउस की बाउंड्री के पास हुआ हादसा, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप
जौनपुर के सुइथाकला क्षेत्र में रविवार को डिजिटल लाइब्रेरी संचालक संतोष कुमार गौतम (36) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। शव सरपतहा थाना क्षेत्र के शाहमऊ कोटिला गांव में एक फार्म हाउस की बाउंड्री के पास बेल के पेड़ पर लटका था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमौली ऊचगांव निवासी अलगू गौतम के बेटे संतोष कुमार गौतम के रूप में हुई है। बताया गया कि संतोष डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन करते थे। रविवार को उनका शव बेल के पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर सरपतहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाहगंज के क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका संतोष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के चलते उनकी हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सरपतहा थानाध्यक्ष ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। घटना के बाद संतोष के परिवार में मातम का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User