बागपत में सरिता चौधरी का स्वागत:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया सम्मान
बागपत में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फुल मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को ही प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया जाता है। जो कार्यकर्ता मेहनत करता है, भाजपा हमेशा उसका सम्मान करती है। सरिता चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बागपत के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। इस दौरान जिला महामंत्री अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, विनोद बाल्मीकि, लता सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, अमित उपाध्याय, जिला मंत्री एडवोकेट अंकित लपराना आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)