दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी:सोनभद्र में 12 जगह पटाखा बाजार, 190 दुकानदारों को अस्थायी दुकान की अनुमति

Nov 07, 2026 - 18:20
0
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी:सोनभद्र में 12 जगह पटाखा बाजार, 190 दुकानदारों को अस्थायी दुकान की अनुमति
दीपावली पर सोनभद्र के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। घरों को सजाने के लिए लोगों ने चाइनीज झालरें, एलईडी लाइट और सजावटी सामान खरीदे। मिट्टी के दीयों, मोमबत्तियों और पूजा के सामान की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। मिठाई और पटाखों की दुकानों पर देर शाम तक चहल-पहल रही। रॉबर्ट्सगंज, चोपन, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर और घोरावल के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पर्व को लेकर बाजारों में दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की थीं। पटाखों की बिक्री के लिए 12 स्थान तय पटाखों की बिक्री के लिए जिले में 12 स्थान निर्धारित किए गए हैं। अग्निशमन विभाग ने अब तक 190 दुकानदारों को अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति दी है। प्रशासन ने पटाखा दुकानों के लिए अलग-अलग समूह बनाए हैं। रॉबर्ट्सगंज में डायट परिसर, रेणुकूट में गांधी मैदान, अनपरा में काशी मोड़ के पास परियोजना ग्राउंड और ओबरा में गांधी मैदान में पटाखा बाजार लगेगा। शक्तिनगर में ज्वालामुखी मंदिर ग्राउंड, दुद्धी और बीजपुर के रामलीला मैदान और चोपन की सब्जी मंडी में भी दुकानें लगाने के लिए जगह तय की गई है। पटाखा दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य अग्निशमन विभाग ने प्रत्येक दुकान पर दो अग्निशमन यंत्र, बालू से भरी बाल्टी और पानी से भरा टब रखना अनिवार्य किया है। दुकानदारों को पटाखे बिजली के उपकरणों, मोटर वाहनों और ज्वलनशील सामान से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी दुर्घटना की स्थिति में 112 या फायर सर्विस के नंबर 9454418633-34 पर सूचना देने को कहा गया है। मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर रही भीड़ बाजारों में चाइनीज लाइट और झालरों की कई किस्में उपलब्ध थीं। लोगों ने कम बिजली खपत वाली एलईडी झालरें और घर-दुकान सजाने के लिए लाइटें खरीदीं। मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मोमबत्तियां और पूजा के सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोग घर आए मेहमानों और रिश्तेदारों को खिलाने के लिए लड्डू, पेड़ा, बर्फी, काजू कतली और छेना मिठाई खरीदते नजर आए। कई लोगों ने उपहार देने के लिए मिठाइयों के आकर्षक डिब्बे भी खरीदे। पर्व को लेकर बाजारों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। वहीं, बाजारों में भीड़ बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User