राज्यमंत्री ने धान खरीद पारदर्शी रखने के निर्देश दिए:कुलजीत सिंह ने गौशाला, खाद केंद्र और नवीन मंडी समिति का निरीक्षण किया

Nov 07, 2026 - 18:54
0
राज्यमंत्री ने धान खरीद पारदर्शी रखने के निर्देश दिए:कुलजीत सिंह ने गौशाला, खाद केंद्र और नवीन मंडी समिति का निरीक्षण किया
मिर्जापुर में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश शासन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर खरीद पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। किसानों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले और उन्हें खाद, सिंचाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। गौशालाओं में गोवंशों के स्वास्थ्य, खानपान और बेहतर रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। शनिवार को मां शक्तिपीठ अष्टभुजा अतिथि गृह स्थित सभागार में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं प्रभारी आयोग कुलजीत सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। धान खरीद की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 132 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक नवंबर से किसानों से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी उपज की खरीद निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए। गौशालाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जिले में कुल 47 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें 14,995 गोवंश संरक्षित हैं। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि पशुओं को हरा चारा काटकर कुट्टी के रूप में खिलाया जाए। गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई के साथ पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी की जाए। गोवंशों को दूसरे जनपद में स्थानांतरित करने से पहले सक्षम स्तर से अनुमति अवश्य ली जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User