इको और बोलेरो की टक्कर में 12 मजदूर घायल:शाहजहांपुर में हादसा, दीपावली मनाने हरियाणा से लखीमपुर जा रहे थे
शाहजहांपुर में खुटार-मैलानी मार्ग पर शनिवार सुबह 10 बजे इको और बोलेरो की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर हरियाणा से दीपावली मनाने लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। घायल इको चालक सूरज को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ढाबे के सामने इको और बोलेरो की टक्कर हादसा गांव सलनहां के पास फ्लाईओवर से आगे एक ढाबे के सामने सुबह करीब 10 बजे हुआ। इको अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहे थे मजदूर लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के बुझवा, सुजानपुर टांडा और गांव चक के 11 मजदूर शुक्रवार शाम इको बुक कर घर के लिए निकले थे। वे हरियाणा के रोहतक में करीब एक महीने तक मजदूरी करने के बाद लौट रहे थे। चार घायलों को आई गंभीर चोटें पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी खुटार पहुंचाया। शिवमोहन के हाथ में फ्रैक्चर, कल्याण के सिर में गंभीर चोट और सिकंदर की पीठ में चोट आई। सूरज के सीने में अंदरूनी चोट थी। सूरज को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)