दीपावली पर अस्पताल ने डॉक्टरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं:झुलसने और हादसों में घायल मरीजों के इलाज के लिए दवाएं रखीं

Nov 04, 2026 - 14:02
0
दीपावली पर अस्पताल ने डॉक्टरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं:झुलसने और हादसों में घायल मरीजों के इलाज के लिए दवाएं रखीं
महराजगंज दीपावली पर्व पर पटाखों से झुलसने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने और खानपान में गड़बड़ी के कारण बीमार पड़ने वाले मरीजों की संभावित संख्या को देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज अलर्ट हो गया है। इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक इलाज की व्यवस्था मजबूत की गई है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इमरजेंसी में हर शिफ्ट में दो इंटर्न, पाच स्टाफ नर्स और तीन एमपीडब्ल्यू अतिरिक्त तैनात रहेंगे। एक शिफ्ट में एक ईएमओ के अलावा चार जूनियर रेजिडेंट, एक इंटर्न, पाच स्टाफ नर्स और तीन एमपीडब्ल्यू की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जीवन रक्षक दवाओं के साथ चोट लगने, आंख और कान की समस्या तथा जलने पर इस्तेमाल होने वाली दवाएं और इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। आईवी फ्लूड और मरहम सहित जरूरी चिकित्सा सामग्री भी रखी गई है। मेडिसिन, आर्थो, नेत्र, सर्जरी, ईएनटी और स्किन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा आन कॉल उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल बुलाया जा सकेगा। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए इमरजेंसी वार्डों में15 वेड का विशेष इंतजाम किए गए हैं। जीवन रक्षक सहित अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User