शोरूम की छत की शटरिंग ढही, 4 मलबे में दबे:30 मिनट तक मलबे में फंसा एक मजदूर, लोगों ने हाथों से बालू हटाकर निकाला
गोंडा में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टीवीएस शोरूम मालिक के निर्माणाधीन नए शोरूम में छत की ढलाई के दौरान शटरिंग भरभराकर गिर गई। हादसे में छत पर काम कर रहे 4 मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हाथों से बालू और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। देखें हादसे की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… 30 मिनट तक मलबे में दबा रहा मजदूर गोंडा-अयोध्या मार्ग पर कटी तिराहे के पास टीवीएस शोरूम मालिक मनीष सिंह का नया शोरूम बन रहा है। बुधवार शाम वहां ढलाई का काम चल रहा था। शाम करीब 7:40 बजे अचानक शटरिंग खिसककर गिर गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में रंजीत मौर्य समेत 4 लोग मलबे के नीचे दब गए। रंजीत करीब 30 मिनट तक अंदर फंसे रहे। उनकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने हाथों से बालू और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है। तीन अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हादसे में घायल रंजीत समेत तरबगंज के चौसेला निवासी शिवम, चांदुपर मोफिया निवासी सतपाल सिंह और खजुरी निवासी बलवीर सिंह भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की जानकारी ली।लोगों की मदद से चारों को निजी वाहनों से सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस कर रही हादसे की जांच थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया- चारों घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर कुछ देर तक मलबे में फंसा था। उसकी आवाज सुनकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत, 4 महीने पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक के कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)