अलीगढ़ के नितिन बने पंजाब भाजपा के प्रदेश विस्तारक प्रमुख:एबीवीपी में काम करने का अनुभव, संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

Nov 04, 2026 - 21:22
0
अलीगढ़ के नितिन बने पंजाब भाजपा के प्रदेश विस्तारक प्रमुख:एबीवीपी में काम करने का अनुभव, संगठन विस्तार की जिम्मेदारी
जिले की अतरौली तहसील के छोटे से गांव नाह के रहने वाले नितिन माहेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब प्रदेश का विस्तारक प्रमुख बनाया है। उन्हें पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब में हुई विस्तारकों की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासलु ने पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. सतीश, पंजाब के सह प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों मौजूद रहे। एबीवीपी से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर नितिन माहेश्वरी के पिता सत्यप्रकाश माहेश्वरी किसान हैं। नितिन ने एमसीए की पढ़ाई की है। वर्ष 2013 में धर्म समाज कॉलेज, अलीगढ़ में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुआ। इसी साल वह कॉलेज इकाई के अध्यक्ष बने। 2014-15 में अलीगढ़ महानगर मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2016 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उन्हें पीलीभीत में जिला संगठन मंत्री बनाया गया। इसके बाद बरेली जिला संपर्क प्रमुख, 2019-20 में आगरा महानगर संगठन मंत्री और 2020 में आगरा विभाग संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2022 में बरेली और बदायूं विभाग के संगठन मंत्री बनाए गए। 2024 में पंजाब भेजे गए, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी वर्ष 2024 में संगठन ने उन्हें पंजाब भेजा। यहां अमृतसर और फिरोजपुर विभाग के संगठन मंत्री के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। वह 2023, 2024 और 2025 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। नितिन माहेश्वरी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाएंगे। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User