लखीमपुर में 'महफिल-ए-गजल':देर रात तक चला सुरों का जादू, सदाबहार नग्मों से सजी दिवाली की शाम

Nov 04, 2026 - 21:22
0
लखीमपुर में 'महफिल-ए-गजल':देर रात तक चला सुरों का जादू, सदाबहार नग्मों से सजी दिवाली की शाम
लखीमपुर खीरी में दिवाली के अवसर पर लखीमपुर शहर में सोशल लिफ्ट की ओर से ‘महफिल-ए-गजल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से आईं गायिका विदुषी मिश्रा और उनके ग्रुप ने गजल और पुराने दौर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चली महफिल में श्रोताओं ने गीतों का आनंद लिया और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सदाबहार गीत ‘अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं’ की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन का उद्देश्य दिवाली से पहले शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए उत्साह का माहौल तैयार करना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User