सिद्धार्थनगर में सप्तदिवसीय रामकथा:हनुमान जी का विभीषण से मुलाकात और लंका दहन का वर्णन
सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना में चल रही सप्तदिवसीय रामकथा के छठे दिन संत विजय कौशल जी महाराज ने सुंदरकांड और अशोक वाटिका के प्रसंग सुनाए। उन्होंने संगीतमय शैली में हनुमान जी के लंका पहुंचने, विभीषण से मुलाकात, माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका देने और लंका दहन का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। महाराज ने बताया कि समुद्र पार कर लंका पहुंचने पर हनुमान जी की मुलाकात विभीषण से हुई। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान निष्कपट प्रेम और भक्ति को महत्व देते हैं। इसके बाद उन्होंने अशोक वाटिका में हनुमान जी और माता सीता की मुलाकात, अक्षय कुमार के वध और रावण की सोने की लंका जलाने का प्रसंग सुनाया। कथा के बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान इंद्रावती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)