3 साल की बच्ची की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:गोविंद चंदोरा रोड पर नहर पुलिया के पास पकड़ा गया, मुख्य आरोपी जेल भेजा गया
हमीरपुर के मुस्करा इलाके में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे चंदोरा रोड पर नहर की पुलिया के पास से पकड़ा। बताया गया कि वह वहां से भागने की फिराक में था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे थाना प्रभारी कौशल सिंह को गोविंद के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं, मुख्य आरोपी हीरालाल को जिला अस्पताल से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गोविंद का परिवार अभी फरार है। सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए उसके मकान की अवैध बाउंड्री और गेट तोड़ दिए थे। इसके साथ ही मकान को सील कर दिया गया था। हालांकि, पीड़ित परिवार प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने आरोपियों के पूरे मकान पर बुलडोजर चलाने और दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)