ट्रैक्टर की टक्कर से चाचा के बाद भतीजे की मौत:हमीरपुर में बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर; एक घायल अस्पताल में भर्ती

Nov 04, 2026 - 21:39
0
ट्रैक्टर की टक्कर से चाचा के बाद भतीजे की मौत:हमीरपुर में बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर; एक घायल अस्पताल में भर्ती
हमीरपुर में छानी और निवादा गांव के बीच मंगलवार शाम मौरंग से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे में पारिवारिक चाचा कृष्णपाल (26) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल भतीजे सोनू (20) ने बुधवार को कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे युवक आकाश (10) का इलाज चल रहा है। पेट्रोल भरवाकर लौटते समय हुआ हादसा ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव निवासी सोनू, आकाश और उनके पारिवारिक चाचा कृष्णपाल उर्फ बउआ मंगलवार को बाइक से छानी गांव गए थे। बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौटते समय गौशाला के पास सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। कानपुर में इलाज के दौरान सोनू की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू और आकाश को सदर अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर सोनू को कानपुर रेफर किया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। सोनू दो भाइयों में बड़ा था। वह गुजरात में मजदूरी करता था और त्योहार मनाने के लिए गांव आया था। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कृष्णपाल के पिता शारदा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने बताया कि ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User