दिवाली पर आगरा में 7 दिन ट्रैफिक डायवर्जन:बाजार जाने से पहले देख लें पुलिस का पूरा रूट प्लान, नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
पुलिस कमिश्नरेट आगरा ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज समेत आगामी प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात डायवर्जन और प्रबंधन योजना जारी की है। त्योहारों के दौरान बाजारों में संभावित भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए 4 नवंबर से ही नया रूट प्लान लागू किया जा रहा है, जो 11 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। शहर के घने बाजारों में ई-रिक्शा और ऑटो पर भी प्रतिबंध रहेगा। शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों शाहगंज, एम.जी. रोड (स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा) और पुराने शहर के बाजारों में सुचारू यातायात के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। यहां पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
शाहगंज बाजार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था
शाहगंज क्षेत्र में यह डायवर्जन व्यवस्था रोजाना सुबह 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित पार्किंग स्थल:
तहसील सदर
कोठी मीना बाजार
जीआईसी ग्राउण्ड (GIC Ground)
बारहखम्भा फाटक के पास रेलवे का खाली प्रांगण एम.जी. रोड (स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा) ट्रैफिक प्लान पुराना शहर (ओल्ड सिटी) यातायात व्यवस्था व ऑटो/ई-रिक्शा प्रबंधन
पूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र: सुभाष बाजार पुलिस चौकी / चिम्मन पूड़ी तिराहा और मदीना होटल तिराहा से सुभाष बाजार, लोहारगली, रावतपाड़ा, सेठ गली, जौहरी बाजार, नमक की मण्डी होकर फुव्वारा चौराहा के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। खरीदार अपने वाहन फोर्ट स्टेशन पार्किंग में पार्क करके पैदल जा सकेंगे। चिम्मन पूड़ी तिराहा से कश्मीरी बाजार / फुव्वारा की ओर: 3/4 पहिया वाहन रावतपाड़ा, नमक की मंडी या किनारी बाजार न जाकर पीपल मंडी / दरेसी नं.-1, काला महल और गुदड़ी मंसूर खाँ होकर जा सकेंगे।
पीपल मंडी तिराहा से रावतपाड़ा तिराहा: 3/4 पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा; वे पीपल मंडी तिराहे से चिम्मन पूड़ी होकर जाएंगे।
घटिया आजम खां से फुव्वारा / कश्मीरी बाजार: 3/4 पहिया वाहन धुलिया गंज, गुदड़ी मंसूर खां व काला महल चौराहे से होकर निकल सकेंगे।
सिंधी मार्केट चर्च गेट से मार्ग: 3/4 पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी और फुलट्टी होकर छिली ईंट व घटिया आजम खां जा सकेंगे।
हॉस्पिटल रोड प्रतिबंध: व्यास मेडिकल स्टोर तिराहा (हॉस्पिटल रोड) से सिंधी बाजार, पीपल गेट होते हुए फुव्वारा तक सभी 3/4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
चर्च गेट से फुव्वारा: चर्च गेट हॉस्पिटल रोड तिराहा से फुव्वारा की तरफ 3/4 पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऑटो एवं ई-रिक्शा विशेष प्रतिबंध:
चिम्मन पूड़ी तिराहा, लुहार गली, रावत पाड़ा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फुव्वारा, कश्मीरी बाजार के मध्य।
फुलट्टी तिराहा से सेव का बाजार, कश्मीरी बाजार व फुव्वारा के मध्य।
लाडो गली हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)