दिवाली पर फ्री गिफ्ट का लालच पड़ रहा भारी:मेरठ में मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली

Nov 05, 2026 - 12:20
0
दिवाली पर फ्री गिफ्ट का लालच पड़ रहा भारी:मेरठ में मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली
मेरठ में दीपावली पर फ्री गिफ्ट, आकर्षक ऑफर और इनाम का लालच लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहा है। मोबाइल पर व्हाट्सऐप, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए दिवाली ऑफर के मैसेज भेजे जा रहे हैं। इनमें दिए गए अनजान लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की निजी जानकारी और बैंक खाते से जुड़ी डिटेल ठगों तक पहुंचने का खतरा है। त्योहार के नाम पर साइबर ठगी की शिकायतें साइबर थाने तक पहुंच रही हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मी अलग-अलग माध्यमों से लोगों को फर्जी ऑफर, लकी ड्रॉ और फ्री गिफ्ट के मैसेज से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं। फ्री गिफ्ट के नाम पर भेज रहे फर्जी लिंक साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए लोगों को बड़ी कंपनियों के नाम पर आकर्षक ऑफर दिखाते हैं। कहीं फ्री गिफ्ट देने का दावा किया जाता है तो कहीं लकी ड्रॉ में इनाम जीतने का लालच दिया जाता है। गिफ्ट पाने के लिए रजिस्ट्रेशन, डिलीवरी चार्ज जमा करने या ओटीपी बताने को कहा जाता है। लोग ऑफर को असली समझकर अपनी जानकारी साझा कर देते हैं। इसके बाद ठग बैंक खाते तक पहुंच बनाने की कोशिश करते हैं और खाते से रकम निकाल सकते हैं। ओटीपी और बैंक डिटेल मांगकर बनाते हैं निशाना पुलिस के मुताबिक, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। ठग फर्जी ऑफर के जरिए लोगों से ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति के साथ ये जानकारियां साझा नहीं करनी चाहिए। किसी कंपनी की ओर से दिए जा रहे ऑफर की पुष्टि उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही करनी चाहिए। सोशल मीडिया या मैसेज पर मिलने वाले इनाम के दावों पर बिना जांच भरोसा करना भारी पड़ सकता है। ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिवाली के दौरान किसी भी अनजान लिंक और फ्री गिफ्ट के लालच में न आएं। अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान ऑनलाइन ऑफर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना जरूरी है, ताकि साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई को नुकसान न पहुंचा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User