दो आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव तालाब छिपाया:प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग के विरोध और पुरानी रंजिश में वारदात; पुलिस ने नीरज सिंह समेत दो को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बिजेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार दोपहर तीन बजे खुलासा किया पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के विरोध और पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने बिजेंद्र को शराब पिलाई, फिर उसकी हत्या कर शव तालाब के गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज सिंह की निशानदेही पर शव बरामद किया। प्रतापपुर चेरगढ़ निवासी बिजेंद्र सिंह (24) 27 अक्टूबर को खेत देखने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद 28 अक्टूबर को संग्रामगढ़ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी रात बिजेंद्र का मोबाइल प्रतापपुर से पिपरी जाने वाले रास्ते पर नाले के पास झाड़ियों में मिला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या के केस में बदलकर जांच शुरू की।दो नवंबर को बिजेंद्र का शव गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में नीरज सिंह ने बताया कि वह गांव की एक युवती से प्रेम करता था और उससे मिलता था। बिजेंद्र ने उसे युवती के साथ देख लिया था और इसकी जानकारी युवती के परिवार को दे दी थी। इससे युवती के परिजन नीरज से नाराज थे। इसी बात पर नीरज बिजेंद्र से रंजिश रखने लगा और उसे मारने की योजना बनाने लगा। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को नीरज ने अपने साथी साहिल सरोज को बुलाकर बिजेंद्र की हत्या की योजना बताई और इसके बदले रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद दोनों ने सोना सरैया ठेके से शराब खरीदी। शराब का भुगतान नीरज ने ऑनलाइन किया था। फिर बाभन बखरी से खाने-पीने का सामान लेकर दोनों अपने मुर्गी फार्म के पास खेत में पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)