प्रयागराज में ग्राम प्रधान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:अपहरण कर हत्या की आशंका, FIR दर्ज, आखरी बार घर के पास CCTV में दिखा

Nov 03, 2026 - 16:06
0
प्रयागराज में ग्राम प्रधान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:अपहरण कर हत्या की आशंका, FIR दर्ज, आखरी बार घर के पास CCTV में दिखा
प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। ग्राम प्रधान के भाई छत्रपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर टहलने निकले थे। घर में लगे CCTV कैमरे में वह शाम 7:24 बजे तक दिखाई दिए। इसके बाद अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में पूरी रात तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 30 अक्टूबर की सुबह थरवई पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 17/026 दर्ज की थी। परिजनों और पुलिस की ओर से लगातार तलाश के बावजूद चार दिन तक ग्राम प्रधान का कोई सुराग नहीं मिला। भाई ने जताई अपहरण कर हत्या की आशंका ग्राम प्रधान के भाई छत्रपाल ने 2 नवंबर को थरवई थाने में दोबारा प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई कि उनके भाई का किसी व्यक्ति ने अपहरण कर हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। भाजपा नेता और प्रधान संघ ने उठाई आवाज ग्राम प्रधान की गुमशुदगी का मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता और प्रधान संघ ने पुलिस प्रशासन से जल्द तलाश करने की मांग उठाई है। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य हिंदू अभिषेक यादव ने पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता और प्रधान संघ के प्रतिनिधियों ने पुलिस से विशेष टीम गठित कर ग्राम प्रधान की जल्द तलाश कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अज्ञात के खिलाफ FIR, इंस्पेक्टर को मिली जांच प्रार्थना पत्र के आधार पर थरवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच इंस्पेक्टर पंकज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब ग्राम प्रधान की तलाश के साथ ही उनके लापता होने के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User