दो ब्लॉकों में 19 नवंबर से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान:335 मरीज चिह्नित, 125 टीमें गठित, 7 दिसंबर तक घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी
उन्नाव के औरास और हसनगंज ब्लॉक में फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक अभियान चलाएगा। दोनों ब्लॉकों में अब तक फाइलेरिया के 335 मरीज चिह्नित किए गए हैं। अभियान के तहत पात्र लोगों को दवा खिलाने के लिए 125 टीमें बनाई गई हैं। औरास में सबसे ज्यादा 236 मरीज चिह्नित शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की। इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर सिंह ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औरास ब्लॉक में फाइलेरिया के 236 और हसनगंज में 99 मरीज चिह्नित किए गए हैं। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एनजीओ की मदद से स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर पात्र लोगों को दवा खिलाएंगी। होर्डिंग-बैनर से लोगों को करेंगे जागरूक डीएम ने निर्देश दिए कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति दवा खाने से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने दोनों ब्लॉकों के लिए रोजाना अलग-अलग कार्ययोजना बनाने और सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत का सहयोग लेने को भी कहा। राशन दुकानों और स्कूलों से भी होगा प्रचार डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन दुकानों के लाभार्थियों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग को शैक्षणिक संस्थानों में दवा खिलाने की व्यवस्था में सहयोग करने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा, एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)