उन्नाव में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू:गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर, गहरे पानी में जाने से रोकेंगे
उन्नाव में छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय पर्व को लेकर शुक्लागंज के गंगा घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अनुमान है कि इस दौरान 20 हजार से अधिक श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बाढ़ से खराब हुए घाटों की कराई सफाई हाल ही में आई बाढ़ से नगर के कई घाट ऊबड़-खाबड़ हो गए थे और वहां गंदगी जमा हो गई थी। मिश्रा कॉलोनी से नमामि गंगे घाट तक भी गंदगी और खराब रास्तों की समस्या थी। गुरुवार को पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दिनभर सफाई की। बाढ़ से खराब हुए घाटों का समतलीकरण भी कराया गया। घाटों पर चूने का छिड़काव भी कराया जाएगा। DM और SSP ने किया था निरीक्षण DM घनश्याम मीणा और SSP जयप्रकाश सिंह ने पहले गंगा घाटों का निरीक्षण कर पालिका प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार शाम अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने भी घाटों का जायजा लिया। उन्होंने सफाई, रोशनी और सुरक्षा इंतजाम देखे। घाटों पर रोशनी, चेंजिंग रूम और सेल्फी प्वाइंट अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा विशुन घाट से नमामि गंगे घाट तक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। घाटों को झालरों से सजाया जाएगा। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। घाट पर सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा में गोताखोर तैनात रहेंगे। वे लगातार गश्त करेंगे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकेंगे। सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगी महिलाएं मैथिल नव चेतना समिति के अध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में उत्साह है। आने वाले दिनों में व्रती महिलाएं गंगा तट पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी। पालिका प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)