दो कारों की टक्कर के बाद सड़क पर जमकर मारपीट:युवक को चप्पल-लात और घूंसों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
लखनऊ के खुर्रम नगर रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो कारों की मामूली टक्कर के बाद जमकर बवाल हो गया। इंदिरा नगर सेक्टर-17 मार्केट के पास दोनों कारों में सवार लोग सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक युवक को घेरकर चप्पल, लात और घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मारपीट में युवक के खून भी निकल आया। जानकारी के मुताबिक, एक सियाज कार में दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी स्विफ्ट डिजायर में एक युवक और बुजुर्ग मौजूद थे। दोनों कारों के बीच टक्कर होने के बाद कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। वीडियो में नेहरू जैकेट पहने डिजायर सवार युवक को कुछ लोग घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। राहगीर ने बनाया वीडियो घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक राहगीर ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सामने आया है। वहीं, सियाज कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)