आजमगढ़ में सड़क हादसा मामले में दर्ज हुआ मुकदमा:एक दिन का ट्रैक्टर ट्राली ने मारी थी बाइक में टक्कर,मासूम समय दो की हुई थी मौत
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मासूम समेत दो लोगों की मौत के मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजन सना परवीन मुबारकपुर थाने में पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी जिसके आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जामियाबाद (इस्लामपुरा) में रविवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुन्दीगढ़ मोहल्ला निवासी अफसरी पत्नी स्वर्गीय अंसार अहमद अपने तीन वर्षीय नाती अरहम उर्फ दानियाल के साथ बाइक से मुबारकपुर बाजार गई थीं। बाइक उनका बेटा मोहम्मद साहिल चला रहा था। रविवार शाम करीब पांच बजे बाजार से आजमगढ़ लौटते समय मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जामियाबाद (इस्लामपुरा) के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अफसरी और मासूम अरहम उर्फ दानियाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय हुई थी मौत
परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतका की बहू सना परवीन ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)