सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू:क्वालीफायर मुकाबले हुए, दोपहर से खेले जाएंगे मुख्य ड्रा डबल्स के मुकाबले

Nov 24, 2026 - 13:35
0
सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू:क्वालीफायर मुकाबले हुए, दोपहर से खेले जाएंगे मुख्य ड्रा डबल्स के मुकाबले
लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो गई है। इसमें आज पहले दिन क्वालीफायर राउंड के 28 मुकाबले और मेन ड्रा डबल्स के 24 मुकाबले खेले गए। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 स्तर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 2,50,000 अमेरिकी डॉलर है। अरविंदा पाई पर निगाहें पहले दिन के दूसरे सत्र दोपहर 2:30 बजे से चारों कोर्ट पर 24 डबल्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। कोर्ट-1 पर महिला डबल्स में जेनिथ एबिगेल और तारिणी सूरी का सामना मलेशिया की छठी वरीयता प्राप्त लोज़ी यू और नोरकिलाह मैसराह से होगा। इसके अलावा अनघा अरविंदा पाई और नंदिता थॉमस की जोड़ी इंडोनेशिया की चौथी वरीय इस्याना स्याहिरा मीदा और रिंजनी क्विनारा नस्टिन से भिड़ेगी। पुरुष डबल्स के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों पर निगाहें टिकी रहेंगी। कोर्ट-1 पर विप्लव कुवाले और विराज कुवाले की जोड़ी थाईलैंड की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ उतरेगी, जबकि कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय का मुकाबला फ्रांस की जोड़ी से होगा। वहीं, साई प्रतीक के और रुबन कुमार रेथिनासबापति इंग्लैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स ग्रीन और जैक रस की चुनौती का सामना करेंगे। अविनाश मोहंती और आयुष पटनायक भी भिड़ेंगे कोर्ट-4 पर भारतीय पुरुष डबल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी हरिहरन अम्साकरुनन और एमआर अर्जुन का सामना हम वतन अविनाश मोहंती और आयुष पटनायक से होगा। महिला डबल्स में भी कई रोचक अखिल भारतीय मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें कोर्ट-3 पर ह्रीषा दुबे और मेहरीन रिज़ा का सामना श्रेया बालाजी और प्रणवी नटराजन से, तथा कोर्ट-4 पर मान्या रल्हन और रेशिका उथयासूरियन का मुकाबला गायत्री रावत और मनसा रावत से होगा। टूर्नामेंट में बुधवार को सिंगल्स और मिक्सड डबल्स के राउंड ऑफ 32 के शेष मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को राउंड ऑफ 16, शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल, शनिवार को सेमीफाइनल और रविवार, 29 नवंबर को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User