200 महिलाओं को बांटे 10 हजार देशी मुर्गियों के चूजे:हापुड़ में दाना और दवाइयां भी दीं, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत हुआ वितरण
हापुड़ में मंगलवार को पशुपालन विभाग ने बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत 200 महिलाओं को 10 हजार देशी मुर्गियों के चूजे मुफ्त बांटे। चूजों के पालन-पोषण के लिए दाना और जरूरी दवाइयां भी दी गईं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. ओपी मिश्रा और डिप्टी सीवीओ डॉ. ओमवीर सिंह यादव ने महिलाओं को चूजे वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों ने देशी मुर्गियों के पालन और देखभाल की जानकारी भी दी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना उद्देश्य सीवीओ डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में देशी मुर्गी पालन को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। देशी मुर्गी पालन से महिलाएं घर बैठे अतिरिक्त आमदनी कर सकेंगी। परिवार को मिलेगा प्रोटीन युक्त आहार डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुर्गियों से मिलने वाले अंडे और मांस से परिवार को प्रोटीन युक्त आहार भी मिलेगा। डिप्टी सीवीओ डॉ. ओमवीर सिंह यादव ने बताया कि चूजों के बेहतर विकास और देखभाल के लिए दाना और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। इससे ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने के साथ पोषण स्तर सुधारने में भी मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)