दो थानाध्यक्षों समेत 30 से ज्यादा दरोगाओं के ट्रांसफर:बुलंदशहर में SSP ने तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश

Nov 16, 2026 - 12:13
0
दो थानाध्यक्षों समेत 30 से ज्यादा दरोगाओं के ट्रांसफर:बुलंदशहर में SSP ने तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
बुलंदशहर में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। दो थानाध्यक्षों समेत 30 से ज्यादा उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों, एसएसआई और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। दो थानाध्यक्षों की बदली तैनाती खानपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार को जहांगीरपुर और जहांगीरपुर थानाध्यक्ष अनुप्रताप सिंह को खानपुर भेजा गया है। एसएसआई कोतवाली नगर वीरेंद्र शर्मा को थाना छतारी, एसएसआई बीबीनगर अभयेंद्र गंगवार को एसएसआई जहांगीरपुर, एसएसआई जहांगीरपुर देवेंद्र कुमार को एसएसआई बीबीनगर और एसएसआई अहार अशोक कुमार को एसएसआई डिबाई बनाया गया है। कई चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी आवास विकास चौकी, कोतवाली नगर से अवनीश कुमार को कोतवाली डिबाई भेजा गया है। ठंडी प्याऊ चौकी प्रभारी कुलदीप को कस्बा जहांगीराबाद, लखावटी औरंगाबाद चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल को नरौरा, कस्बा औरंगाबाद चौकी प्रभारी सोबरन को छतारी और सनौटा गुलावठी चौकी प्रभारी अविनाश को डिबाई भेजा गया है। मकदूमगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार को गंगापुर अनूपशहर और गंगापुर चौकी प्रभारी कृष्ण गौतम को मकदूमगंज खुर्जा की जिम्मेदारी दी गई है। बगराई खुर्जा देहात चौकी प्रभारी रामकुमार को देहलीगेट जहांगीराबाद और देहलीगेट चौकी प्रभारी ऋषिपाल सिंह को बगराई भेजा गया है। कस्बा जहांगीराबाद चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह को डिबाई भेजा गया है। कोतवाली नगर और देहात के उपनिरीक्षकों का तबादला कोतवाली नगर से विनोद कुमार को खानपुर, गिरीशचंद को महिला थाना, नरेंद्र शर्मा को नरसैना, नईम अख्तर को अरनिया और ओमभूषण को चोला भेजा गया है। कोतवाली देहात से रामनिवास को अगौता, नरेंद्र सिंह को खुर्जा नगर और देशपाल को सलेमपुर भेजा गया है। कई थानों से भी बदले गए उपनिरीक्षक अगौता से विजयप्रकाश को कोतवाली देहात, महिला थाने से रामवीर सिंह को कोतवाली नगर, सिकंदराबाद से राकेश कुमार को एएचटीयू और चोला से दिलीप को जहांगीराबाद भेजा गया है। नरसैना से देवेंद्र को कोतवाली नगर, खानपुर से राकेश बाबू को कोतवाली नगर और खुर्जा नगर से देवेंद्र कुमार को कोतवाली देहात भेजा गया है। खुर्जा नगर से तेजेंद्र पाल को छतारी और अरनिया से सौरभ को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा 21 अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User