ठेके के अंदर शराब पिलाने से रोकने पर नोकझोंक:रायबरेली में पुलिस और दुकानदार के बीच जमकर हुई बहस
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के अंदर लोगों को बैठाकर शराब पिलाने से रोकने पर पुलिस और दुकानदार के बीच नोकझोंक हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह ठेका फुल थूलेडी चौकी क्षेत्र में है। वायरल वीडियो में दुकानदार और पुलिसकर्मियों के बीच बहस होती दिख रही है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने कहा कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ठेके के अंदर बने कमरे में आबकारी अधिनियम और तय नियमों के खिलाफ लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इसे रोकने को कहा, जिसके बाद कहासुनी हुई। पुलिस का कहना है कि दुकान का लाइसेंस शराब बेचने के लिए होता है, अंदर लोगों को बैठाकर पिलाने के लिए नहीं। ठेके के अंदर शराब पीने की अनुमति और लाइसेंस की शर्तों का पालन जरूरी है। इसी बात पर पुलिस ने आपत्ति जताई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)