कल दिवंगत विधायक के परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी:आज ट्रांजिट विजिट, मथुरा में BJP के चिंतन शिविर में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आ रहे हैं। वे दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सोमवार दोपहर को आगरा में उनकी ट्रांजिट विजिट होगी। मथुरा में BJP के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वे आगरा होकर जाएंगे। मंगलवार को दिवंगत विधायक के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक के आवास तक पहुंचने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने और विशेष सफाई अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर 1.30 बजे दो दिवसीय दौरे पर आगरा होते हुए मथुरा पहुंचेंगे। वे लखनऊ से राजकीय विमान से आगरा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से मथुरा के लिए रवाना होंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मंगलवार दोपहर 3 बजे मथुरा से आगरा के लिए रवाना होंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, मंगलवार को सीएम मथुरा से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वे शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाएंगे। यहां वह उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
सीएम के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने संबंधित मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)