दशाश्वमेध घाट पर पहले पीपा पुल का निर्माण शुरू:प्रयागराज में 14-15 जनवरी से माघ मेला, जनवरी तक बसाई जाएगी तंबुओं की नगरी
प्रयागराज संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेले की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। जनवरी 2027 में शुरू होने वाले माघ मेले को लेकर गंगा और यमुना के कछार में तैयारियां तेज की जा रही हैं। इसी क्रम में दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी में पहले पांटून पुल (पीपा पुल) के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इस पुल के तैयार होने के बाद मेला क्षेत्र में अन्य विभागों के निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी। गंगा नदी पर बनने वाला यह पहला पीपा पुल होगा। इसके जरिए गंगा पार झूंसी की तरफ स्थित कछार तक पहुंचना आसान होगा। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद मेला क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम तेजी से शुरू हो सकेंगे। इसके साथ ही झूंसी क्षेत्र में मनसैता नाला पर पुलिया का निर्माण भी शुरू कराया जा रहा है। इन दोनों निर्माण कार्यों को माघ मेले की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि फिलहाल गंगा नदी में पानी का जलस्तर अधिक होने के कारण अन्य पांटून पुलों का निर्माण शुरू नहीं कराया जा रहा है। दशाश्वमेध घाट पर पहले पीपा पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जैसे ही गंगा का जलस्तर सामान्य होगा, अन्य पांटून पुलों के निर्माण का काम भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में जनवरी तक तंबुओं की नगरी बसाने का लक्ष्य रखा गया है। मकर संक्रांति के स्नान पर्व से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि सभी निर्माण और व्यवस्थाओं से जुड़े काम निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। 14 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला माघ मेला 2027 की शुरुआत 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान पर्व के साथ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)