चंदौली के नए डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता बताया:शैलेश कुमार ने कहा- जन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही नहीं होगी

Nov 17, 2026 - 14:22
0
चंदौली के नए डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता बताया:शैलेश कुमार ने कहा- जन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही नहीं होगी
चंदौली के डीएम का पद संभालने के बाद शैलेश कुमार ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अपनी प्राथमिकताएं बताईं और कहा कि विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ऑनलाइन जुड़ेंगे। इससे संबंधित अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए जा सकेंगे। शैलेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएं। जन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और जिले के विकास की गति तेज करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट आने वाले सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी युवा हैं। युवाओं की टीम बनाकर जिले के विकास की गति तेज की जाएगी। विभागीय कामों की समय-समय पर समीक्षा होगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User