दुकान के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी:शिकायत के बाद फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के बघवरिया गांव में देर रात दो चोरों ने दुकान के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। दुर्गापुर रोड स्थित बघवरिया गांव में आवास विकास कॉलोनी के पास रहने वाले पवन तिवारी की विद्या ट्रेडर्स नाम से सीमेंट-मौरंग की दुकान है। दुकान मालिक ने रात में अपने तीनों ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़े किए थे और घर चले गए थे। रात 2 बजे पहुंचे दो चोर पवन तिवारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे दो चोर दुकान के बाहर पहुंचे और तीनों ट्रैक्टरों की बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)