नवंबर में CM करेंगे ताल रिंग रोड का लोकार्पण:GDA उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया; जल्द काम पूरा करने को कहा

Oct 24, 2026 - 19:34
0
नवंबर में CM करेंगे ताल रिंग रोड का लोकार्पण:GDA उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया; जल्द काम पूरा करने को कहा
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से सहारा एस्टेट से आरकेबीके तक बनाए जा रहे ताल रिंग रोड का लोकार्पण नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इसका काम अंतिम चरण में है। GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने शनिवार को इस निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि समय के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। GDA उपाध्यक्ष ने सहारा एस्टेट से आरकेबीके तक ताल रिंग रोड की प्रगति देखी और गुणवत्ता का जायजा लिया। मौके पर इंजीनियर ने बताया कि डब्ल्यूएमएम स्तर तक का काम पूरा करा लिया गया है। इ्रटीए 41 प्रतिशत, रेलिंग 90 प्रतिशत एवं फुटपाथ का काम 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। 10 नवंबर तक फुटपाथ व रेलिंग का काम पूरा करते हुए डीबीएम का काम भी पूरा करने का निर्देश दिया गया है। गुरुकुल सिटी के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश GDA उपाध्यक्ष ने गुरुकुल सिटी योजना के लिए अधिगृहीत भूमि तथा वहां चल रहे कार्यों का भी अवलोकन किया। मानीराम स्थित गुरुकुल सिटी योजना के निरीक्षण के दौरान भी उपाध्यक्ष ने अधिगृहीत भूमि पर सुनियोजित विकास और लैंडस्केपिंग के कार्यों को प्राधिकरण के मानक के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार दीक्षित, मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, नगर नियोजक हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User