ईको कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:पति और बेटी घायल; फर्रुखाबाद में भाई के घर जाते समय हादसा
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और 10 साल की बेटी घायल हो गए। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी दिनेश अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुमन और बेटी पल्लवी के साथ राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर में साले राजेश के घर जा रहे थे। वे मुंह दरवाजा थाना क्षेत्र के बघार के पास पहुंचे थे। दिनेश ने बताया कि बेटी ने भूख लगने की बात कही, तो उन्होंने बाइक रोक दी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दिनेश के पैर में गंभीर चोट आई। सुमन के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। पल्लवी भी घायल हो गई। दिनेश ई-रिक्शा से पत्नी और बेटी को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई। परिवार शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गया। सुमन के सिर से खून अधिक निकल रहा था। जबकि दिनेश के पैर में भी गंभीर चोट थी लेकिन दिनेश ने अपनी परवाह किए बगैर शर्ट उतार कर सुमन के सिर में बंधी जिससे अधिक खून न निकले। वह सुमन और बेटी पल्लवी को ई रिक्शा के लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां भी चिकित्सकों से पत्नी का इलाज पहले करने की बात कही। हालांकि चिकित्सक ने प्रयास किया लेकिन सुमन की जान नहीं बच सकी। भाई दूज को लेकर जा रही थी भाई के घर बुधवार को भाई दूज का पर्व है। ऐसे में सुमन पति और बेटी के साथ बाइक से भाई दूज लेकर चाचूपुर भाई के घर जा रही थी। कहां पहुंचने से पहले ही सुमन की मौत हो गई। बताया गया कि दिनेश गांव में ही रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)