एक्स मुस्लिम यूट्यूबर का दावा- 12 लोगों ने पीटा:भागता नहीं तो मार देते; चोट दिखाकर कहा- अब इस्लाम की हकीकत बताऊंगा; मुंबई की घटना
एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर और एक्टिविस्ट साहिल ने दावा किया कि शनिवार रात मुंबई में करीब 12 लोगों ने उन पर हमला किया। अगर वह मौके से नहीं भागते तो उन्हें मार दिया जाता। साहिल ने इसका आरोप धारावी के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि हमलावर इस्लाम पर उनके विचारों से नाराज थे। साहिल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा- अब साहिल नहीं रुकेगा। इस्लाम की हकीकत लोगों को बताएगा। फिलहाल मुंबई पुलिस ने उनके वीडियो पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)