झांसी स्टेशन नहीं आएंगी 17 ट्रेन,पूरी लिस्ट देखें:40 दिन तक डायवर्ट रहेंगी ताज, बरौनी, सचखंड समेत दूसरी ट्रेनें
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर 20 नवंबर से ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था बदल जाएगी। प्लेटफार्म नंबर-1 पर बैलास्टलेस (गिट्टी रहित) ट्रैक बनाने के लिए 29 दिसंबर तक निर्माण कार्य चलेगा। इस दौरान इस प्लेटफार्म से ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का नया संचालन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 58 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों पर शिफ्ट किया गया है, जबकि 17 ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर-1 पर गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण किया जाना है। इसके लिए ट्रैक की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर आरसीसी आधारित संरचना तैयार की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इसका असर झांसी से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ स्थानीय यात्रियों पर भी पड़ेगा। मुंबई, पुणे और बिहार रूट की ट्रेनें प्रभावित निर्माण कार्य के चलते मुंबई, पुणे, गोरखपुर, लखनऊ और बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं। उद्योगनगरी सुपरफास्ट, सीतापुर-एलटीटी सुपरफास्ट, अंत्योदय सुपरफास्ट, पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों से संचालित होंगी। इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता ट्रेन नंबर 12174 – प्रतापगढ़-मुंबई उद्योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12108 – सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22583 – अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12590 – चारलापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11407 – पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12410 – हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12406 – हजरत निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11123 – ग्वालियर-बरौनी मेल ट्रेन नंबर 11124 – बरौनी-ग्वालियर मेल ट्रेन नंबर 14622 – फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14314 – बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14320 – बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 09466 – दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन नंबर 09465 – अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल इनमें गोंडवाना एक्सप्रेस को मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना मार्ग से चलाया जाएगा। ग्वालियर-बरौनी और बरौनी-ग्वालियर मेल भिंड-इटावा होकर संचालित होंगी। वहीं, फिरोजपुर-नांदेड़ और बरेली-एलटीटी एक्सप्रेस को ग्वालियर से गुना होकर बीना भेजा जाएगा। चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त ट्रेन नंबर 05073 – बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस : 24 नवंबर से 29 दिसंबर तक। ट्रेन नंबर 05074 – लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस : 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक। ट्रेन नंबर 07075 – हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस : 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक। ट्रेन नंबर 07076 – गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस : 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक। झांसी से नहीं चलेंगी कुछ ट्रेनें खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का संचालन दतिया स्टेशन तक सीमित रहेगा। वहीं ताज एक्सप्रेस का संचालन झांसी के बजाय ग्वालियर से किया जाएगा। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से रवाना किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का रूट, समय और प्लेटफार्म की जानकारी जरूर कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)