गाजीपुर में कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने जताई नाराजगी:चोरी, लूट और हत्या की घटनाओं पर उठाए सवाल, SP को सौंपा पत्र

Nov 15, 2026 - 13:58
0
गाजीपुर में कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने जताई नाराजगी:चोरी, लूट और हत्या की घटनाओं पर उठाए सवाल, SP को सौंपा पत्र
गाजीपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं ने SP को संबोधित पत्रक सीओ सिटी अनिल कुमार को सौंपा। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था सुधारने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अपराधों से लोगों में भय का माहौल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जिले में चोरी, छिनैती, लूट और हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रशासन को लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के बाद सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देना काफी नहीं है। अपराध रोकने के लिए जमीन पर कार्रवाई दिखनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। रात में गश्त बढ़ाने की मांग कांग्रेस नेताओं ने पत्रक के माध्यम से रात की गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करने और लंबित आपराधिक मामलों का जल्द खुलासा करने की मांग की। इस दौरान AICC सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह, अजय कुमार, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, हामिद अली, सदानंद गुप्ता, राशिद, रईस अहमद, ओमप्रकाश यादव, विद्याधर पांडेय, जेपी पांडेय, डॉ. सुमेर कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, इरफान खान, विनोद सिंह, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, अयूब अंसारी, महेंद्र कुशवाहा, आलोक यादव, देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, शशि भूषण राय, अछैबर बिंद, अवधेश भारती, कुंदन खरवार, गोपाल खरवार, पारस उपाध्याय, ताहिर अब्बासी, आसिफ खान, संजय सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, नंदू, हीराराम सिपाही और मृत्युंजय कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User