लखनऊ के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दीपोत्सव:परिसर में जलाए 501 दीपक, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

Nov 07, 2026 - 21:55
0
लखनऊ के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दीपोत्सव:परिसर में जलाए 501 दीपक, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
लखनऊ में छोटी दीपावली के अवसर पर विनम्र खंड-2 स्थित शिव वाटिका पार्क के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 501 दीपक जलाए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के समक्ष सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष रणधीर यादव, सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सदस्य आशा पांडेय और दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे। संरक्षक जय नारायण राय और केके पांडेय के साथ संजय सिंह तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी दीपोत्सव में सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User