दीपावली पर यात्रियों के लिए 50 बसें दिल्ली भेजीं:फर्रुखाबाद से आगरा रूट पर भी 32 बसें चलीं; अतिरिक्त फेरे भी लगा रहीं
फर्रुखाबाद में दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने दिल्ली और आगरा मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाईं। शनिवार सुबह से रात 8:30 बजे तक फर्रुखाबाद से दिल्ली मार्ग पर 50 बसें भेजी जा चुकी थीं। वहीं, आगरा मार्ग पर 32 बसों का संचालन किया गया। रात में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अनुबंधित बसों को छोटे मार्गों पर चलाने की तैयारी है, ताकि यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। फर्रुखाबाद से बड़ी संख्या में लोग नौकरी और रोजगार के लिए दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में जाते हैं। दीपावली पर ये लोग घर लौट रहे हैं। इनमें दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जा रहे हैं। छोटे मार्गों पर बसों का इंतजार करते रहे यात्री एआरएम और अन्य कर्मचारी रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के संचालन की निगरानी करते नजर आए। इस दौरान दिल्ली जाने वाली बसें खाली रवाना हो रही थीं, जबकि छोटे मार्गों के यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। शनिवार रात 8 बजे शाहजहांपुर, कानपुर और कन्नौज जाने के लिए बसें उपलब्ध थीं, लेकिन हरदोई के लिए बस नहीं थी। इससे हरदोई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)