एसपी ने महिला आरक्षी को किया सम्मानित:तनु शर्मा ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में महिला आरक्षी तनु शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। 27 से 31 अक्टूबर तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित 14वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग)-2026 प्रतियोगिता में तनु ने कानपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। एसपी ने तनु शर्मा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)