औरैया में कोल्डड्रिंक को लेकर विवाद के बाद PAC तैनात:पथराव से छह लोग घायल हुए, एसपी बोले- त्योहार के लिए फोर्स बढ़ाई

Nov 10, 2026 - 14:00
0
औरैया में कोल्डड्रिंक को लेकर विवाद के बाद PAC तैनात:पथराव से छह लोग घायल हुए, एसपी बोले- त्योहार के लिए फोर्स बढ़ाई
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद और पथराव के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी पीएसी तैनात रही। पुलिस गांव में निगरानी कर रही है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह युवकों के बीच कोल्डड्रिंक पीने को लेकर हुआ झगड़ा सामने आया है। सोमवार को पथराव में करीब छह लोग घायल हुए थे। फायरिंग की सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस जांच में फायरिंग की सूचना गलत निकली। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई थी। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने के लिए कदम उठा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User