मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:हाथरस में मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, बाजार से लौटते समय हादसा
हाथरस जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला रति गांव में बुधवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से रामप्रकाश (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामप्रकाश, ओमप्रकाश के बेटे थे और गांव में मजदूरी करते थे। वे अविवाहित थे। परिवार के लोगों के मुताबिक, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार रात रामप्रकाश बाजार से घर लौट रहे थे। कासगंज से मथुरा जा रही थी मालगाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे फाटक के पास कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पार करते समय कासगंज से मथुरा जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर सलेमपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को खबर दी और रामप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उन्हें हाथरस जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। देर रात करीब 12:00 बजे हाथरस से अलीगढ़ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)