सिसाना के पास ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया:पीछे से कार भी भिड़ी, कोई घायल नहीं; सड़क पर जाम लगा
बागपत के कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर से सड़क पर जाम लग गया। हादसे में ट्रैक्टर का एक पहिया टूट गया, जबकि कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ौत से बागपत की ओर आ रही थी। सिसाना गांव के पास पहुंचने पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का एक पहिया टूट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार भी ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़े हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। राहत की बात रही कि हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। किसी के घायल होने की सूचना भी नहीं है। निवाड़ा चौकी इंचार्ज आशीष चौधरी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)