बीएचयू में छात्रसंघ बहाली को लेकर धरना:समिति ने विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति, संघर्ष और नेतृत्व की परंपरा का बताया प्रतीक

Oct 29, 2026 - 17:36
0
बीएचयू में छात्रसंघ बहाली को लेकर धरना:समिति ने विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति, संघर्ष और नेतृत्व की परंपरा का बताया प्रतीक
वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरनास्थल पर पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के चित्र ससम्मान रखे गए हैं। छात्रसंघ बहाली संघर्ष समिति ने इसे विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति, संघर्ष और नेतृत्व की परंपरा का प्रतीक बताया। समिति के अनुसार, छात्रसंघ विद्यार्थियों की आवाज उठाने और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने का महत्वपूर्ण मंच रहा है। पूर्व पदाधिकारियों के चित्रों के माध्यम से छात्रों को इस परंपरा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया है। समिति ने विद्यार्थियों से छात्रसंघ बहाली के आंदोलन में एकजुट होने और इसकी आवाज अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने की अपील की। समिति का कहना है कि छात्रसंघ बहाली का मुद्दा विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व और अधिकारों से जुड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User