PET परीक्षा के चलते कल हाथरस में स्कूल बंद रहेंगे:बीएसए ने 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद करने के दिए आदेश

Oct 29, 2026 - 17:36
0
PET परीक्षा के चलते कल हाथरस में स्कूल बंद रहेंगे:बीएसए ने 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद करने के दिए आदेश
हाथरस में PET परीक्षा के चलते कल 30 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज गोयल ने आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की PET-2026 लिखित परीक्षा पहले दिन 25 अक्टूबर को हुई थी। अभी यह परीक्षा 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को भी होगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। हाथरस में यह परीक्षा 16 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। शासन के निर्देश पर हाथरस में कल 30 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर डीआईओएस और बीएसए ने आदेश जारी किए हैं। सभी प्रधानाचार्य आदेश का पालन करें... यह अवकाश जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश में प्रधानाचार्यों को अवकाश की जानकारी देने और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User