देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में FIR:पति समेत 8 पर दर्ज हुआ मुकदमा, 20 दिन के बाद लिखा गया मुकदमा
देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव में 8 अक्टूबर की रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। पुलिस ने 20 दिन बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे पति समेत 8 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बनकटा अमेठी गांव के आतिश कुमार पुत्र रामप्रीत प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बबीता (35) की शादी 2016 में खड़ेसर गांव के दिनेश गौड़ पुत्र शिवनारायण गौड़ से हुई थी। आतिश कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बबीता के सास-ससुर, जेठ और जेठानियां उसे परेशान करते थे। उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप है। भाई के मुताबिक, ससुराल में बबीता को गर्म चिमटे से दागा जाता था। आतिश कुमार ने बताया कि 4 अक्टूबर को बबीता ने फोन कर मायके वालों को अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके चार दिन बाद, 8 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे बबीता के ससुर शुभनारायण ने फोन कर बताया कि उसने फंदे से लटककर जान दे दी है। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से उतारकर बिस्तर पर रखा गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति दिनेश, ससुर शुभनारायण, सास फूलपति देवी, जेठ परमानंद, जेठानियां शांति देवी, नेहा देवी, अन्नू और गुड्डन के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाटपाररानी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भाई की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)